यतीमखाना बस्ती समेत कई मामलों में लगाई हाजिरी
सपा नेता आजम खां ने यतीमखाना बस्ती मामले समेत कई मामलों में कोर्ट में हाजिरी लगाई। यतीमखाना बस्ती मामले में सपा नेता कोर्ट में हाजिर हुए। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश किया गया। इस मामले की सुनवाई सात नंवबर को होगी। वहीं दूसरी ओर फांसीघर की जमीन कब्जाने, जौहर यूनिवर्सिटी के गेट के मामले में भी सपा नेता पेश हुए।इन मामलों में अलग-अलग तारीख लगाई गई है।
सपा नेता आजम खां व उनकी पत्नी तंजीन फात्मा व बीएसए दफ्तर के बाबू पर आरपीएस मामले में चार्ज फ्रेम किए गए हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में भी सपा नेता ने कोर्ट पहुंचकर हाजिरी लगाई है। -जुबैर अहमद, अधिवक्ता बचाव पक्ष
आजम बोले: बकरी चोरी हुई तो बरामद कयों नहीं हुईं
सपा नेता आजम खां ने अपने ऊपर पर दर्ज मामले में फिर से सफाई पेश की। कहा कि यदि बकरी चोरी हुई तो बरामद क्यो नहीं हुई। कहा कि उन पर दर्ज मुकदमें पूरी तरह फर्जी हैं। कोर्ट में पेश होने के बाद सपा नेता आजम खां मीडिया से रूबरू हुए।
इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर पर दर्ज बकरी व भैंस चोरी के मामलों का जिक्र किया। कहा कि उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए गए जो सत्य से परे हैं। यतीमखाना बस्ती मामला हो या फिर डूंगरपुर केस। सरकारी कॉलोनी बन गई,जिसके तीन साल बाद मुकदमे दर्ज किए गए।
बकरी चोरी, भैंस चोरी ही नहीं बल्कि लूट व डकैती जैसे मामले दर्ज किए गए हैं,जहां चोरी का मामला दर्ज होना चाहिए था,वहां लूट व डकैती का मामला दर्ज किया गया। इससे साफ हो जाता है कि उनके खिलाफ क्या चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बकरी व भैंस चोरी हो गई तो बरामद क्यों नहीं की गई।