रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट और मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। आजम खां जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। पूर्व चेयरमैन अजहर खां समेत अन्य आरोपी भी कोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने भी अपने बयान दर्ज कराए। मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की गई है।
गंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर कुल 11 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें आजम खां को भी आरोपी बनाया गया था। इनमें से छह मामलों का फैसला आ चुका है, जबकि पांच मामलों की सुनवाई एक साथ चल रही है। इन मुकदमों में डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के दौरान लूटपाट और मारपीट के आरोप भी शामिल हैं।
मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है। अब धारा 313 के तहत बचाव पक्ष की ओर से अपना पक्ष रखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। सुनवाई के दौरान आजम खां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जबकि रिटायर्ड सीओ आले हसन समेत अन्य आरोपी कोर्ट में उपस्थित रहे।
0000
सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की गई है। -सीमा राणा, एडीजीसी