फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति मामले में आजम खां की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई-00

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र: सांसद आजम खां
विज्ञापन

---------------
फाइल में 2 खबरें हैं
-----
शत्रु संपत्ति मामले में आजम खां की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। शत्रु संपत्ति के मामले में सांसद आजम खां की जमानत अर्जी को लेकर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पूर्व की तारीख में सुनवाई टल गई थी।
सांसद आजम खां के खिलाफ साल 2019 में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में अजीम नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आजम खां बीते करीब सवा साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके साथ उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खां भी सीतापुर जेल में हैं। हालांकि इस मामले में अब्दुल्ला आजम की जमानत हो चुकी है।
वहीं, आजम खां की पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा जेल से रिहा हो चुकी हैं। सांसद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, लेकिन, पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के कारण कोर्ट की प्रक्रियाएं व कार्य भी प्रभावित रहे। अब इस मामले में सोमवार 12 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी। शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि शत्रु संपत्ति मामले में कोर्ट में सोमवार 12 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

----------
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में आज होगी कोर्ट में सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट होने के मुकदमे में आरोप तय करने की प्रक्रिया पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार कोसुनवाई होगी। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मुकदमे में उनके अलावा सांसद आजम खां, विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं जबकि पैन कार्ड के मुकदमे में अब्दुल्ला आजम और आजम खां आरोपी हैं। उधर दो पासपोर्ट के मुकदमे में अब्दुल्ला आरोपी हैं।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला का एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मुकदमे में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों मुकदमों की सुनवाई सोमवार 12 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें