आजम पर तय नहीं हो सके आरोप
सपा नेता आजम खां के खिलाफ पालिका की सफाई मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में मिलने के मामले में रामपुर की स्थानीय अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से डिस्चार्ज प्रार्थना दिया। अब सुनवाई सात अक्तूबर को होगी।
सपा नेता आजम खां के खिलाफ पालिका की सफाई मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में मिलने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में अब्दुल्ला आजम खां समेत अन्य लोग भी आरोपी हैं। अब आरोप तय होने हैं। इसके लिए आज सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर सुनवाई के लिए अगली तारीख सात अक्तूबर निर्धारित कर दी गई। वहीं यतीमखाना मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई होगी।