फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल के अर्थ पर घिरे आजम: सफाई में बोले- परेशानी में फिसल गई थी जुबान; ओवैसी की सियासी हैसियत पर उठाए सवाल

Wed, 25 Nov 2026 11:21 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए आजम खां ने अब्दुल को अल्लाह का नाम बताया था। आजम ने कहा, उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह काफी परेशान थे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासत में एक बयान कितना भारी पड़ सकता है, इसकी बानगी सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के हालिया बयान में देखने को मिली। असदुद्दीन ओवैसी के 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा' वाले बयान पर पलटवार करने के दौरान आजम खां ने अब्दुल का अर्थ अल्लाह बता दिया। बात बढ़ी तो राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। विवाद गहराने पर अब आजम खां ने सफाई दी है कि उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह काफी परेशान थे। बोलते समय जुबान फिसल गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब्दुल स्वयं अल्लाह का नाम नहीं है, बल्कि अल्लाह के नाम के बिना अधूरा है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, 18 अक्तूबर को एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर के टांडा में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि नेता बनेगा और विधायक-सांसद बनेगा। ओवैसी का यह बयान मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागीदारी के मुद्दे पर था। उनका कहना था कि समाज को केवल चुनावी भीड़ तक सीमित रखने के बजाय सत्ता और राजनीति में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। 

जेल से बाहर आने के बाद आजम खां ने ओवैसी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि अब्दुल शब्द का इस्तेमाल मुसलमानों की बेइज्जती के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में अब्दुल का अर्थ अल्लाह बता दिया और ओवैसी से अल्लाह की बारगाह में माफी मांगने की बात कही थी। आजम के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं। 

विवाद बढ़ता देख आजम खां ने अब अपनी बात स्पष्ट की है। उन्होंने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनसे बोलने में गलती हुई थी। उस वक्त वह परेशान थे और उनकी सेहत भी ठीक नहीं थी। उन्होंने अल्लाह से भी इस गलती के लिए माफी मांगने की बात कही। हालांकि, सफाई देने के साथ ही आजम खां ने ओवैसी पर राजनीतिक हमला भी जारी रखा।
विज्ञापन

उन्होंने उनकी सियासी हैसियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके अपने राज्य में चार विधायक हैं, वे उत्तर प्रदेश की 405 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। इस तरह अब्दुल शब्द से शुरू हुआ विवाद धार्मिक अर्थ और मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागीदारी से होता हुआ दोनों नेताओं की सियासी ताकत पर सवाल तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें