फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजम खां बड़े बेटे अदीब को 11 मामलों में मिली अंतरिम जमानत, किसानों की जमीन पर कब्जा करने दर्ज है केस

Mon, 03 Apr 2023 10:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

अदीब आजम के खिलाफ अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिट में शामिल करने के आरोप में 26 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
आजम खां के संग बेटे अदीब और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनके खिलाफ अजीमनगर थाने में दर्ज 11 मुकदमों में 06 अप्रैल तक के लिए उनकी अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। इस मामले की अगली सुनवाई 06 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन

अदीब आजम के खिलाफ अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिट में शामिल करने के आरोप में 26 मुकदमे दर्ज हैं। विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इन मामलों में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम भी आरोपी हैं, जो जमानत पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को अदीब आजम ने अपने अधिवक्ता नासिर सुल्तान के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की। जिस पर एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 11 मामलों में उनकी अंतरिम जमानत छह अप्रैल तक के लिए मंजूर कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें