फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम ने हड़पी सैकड़ों एकड़ जमीन

Sat, 10 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ मोर्चा कोल दिया है। कहा कि मुजफ्फनगर दंगे के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम खुद मीट के कारोबारी रहे हैं। आजम खां ने कहा कि संगीत सोम ने फर्जी कागजात तैयार कर अलीगढ़ में वन विभाग की सैकड़ों एकड़ जमीन हड़प ली है।
विज्ञापन



सपा कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने कहा कि अब भाजपा और आरएसएस संगीत सोम के मुद्दे पर फैसला ले। इस बात के पूरे प्रमाण हैं कि संगीत सोम ने पांच सालों तक मीट का कारोबार किया है। अलीगढ़ में वन विभाग की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर संगीत सोम ने सैकड़ों एक जमीन हड़प ली है।


इस खेल में भाजपा के अन्य कई नेता भी शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने इसकी फाइल तलब कर ली है और जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि संगीत सोम मुझ पर मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। इसको लेकर गठित सहाय आयोग की रिपोर्ट आ चुकी है, इसमें मेरे नाम का तस्करा तक नहीं है।
विज्ञापन



आजम खां ने कहा कि दादरी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बयान देना चाहिए। दुनिया भर में खिल्ली उड़ रही है कि हिंदुस्तान में क्या हो रहा है? दादरी की घटना और बीफ के मुद्दे को चुनावी मुद्दा न बनाए जाए। गाय हिंदू भाइयों की आस्था का हिस्सा है। गाय का सम्मान होना चाहिए। उसके वध पर रोक लगनी चाहिए।


गोवध पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए। जब वैध कारोबार बंद हो जाएगा तो अवैध पर अपने आप रोक लग जाएगी। उन्होंने मैनपुरी की घटना पर भी अफसोस जताया। आजम खां ने कहा कि अफवाह पर वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। आवश्यक है कि विश्वास का माहौल कायम किया जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें