फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद को साथ लाएं पीएम : आजम

Fri, 25 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिना किसी को बताए पाकिस्तान चले गए हैं। उनको देश को बताना चाहिए कि किस मकसद से वहां गए हैं। अभी संसद की कार्रवाई चल रही थी, संसद में ही बता देते।
विज्ञापन



अमर उजाला से बातचीत में आजम खां ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मलिहाबादी आम भेजते हैं। नवाज शरीफ उनको कबाब भेजते हैं। दोनों में याराना है। अब पाकिस्तान चले गए हैं, तो रुक जाएं। दाऊद इब्राहिम को भी साथ लेकर आएं, ताकि देश को उनकी उपलब्धि का पता चल सके।


अगर दाऊद को नहीं आ सकते तो चार दिन और रुक जाएं। 30 दिसंबर को दाऊद की सालगिरह है, उसको बधाई दे आएं। ये बेहद ही अफसोस की बात है, प्रधानमंत्री बिना देश को बताए पाकिस्तान चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें