फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार के लिए बनारस आए हैं शिंजो : आजम

Sun, 13 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे बनारस (वाराणसी) को संवारने के लिए नहीं, बल्कि कारोबार और एक डील के सिलसिले में यहां आए हैं। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब है, केंद्र सरकार राज्यों को पैसा नहीं दे रही है। हमारा बादशाह विदेशी लोगों को रईस बनाने में लगा है।
विज्ञापन



रामपुर पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग) के वार्षिकोत्सव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि जानकारी मिली है कि जापान के प्रधानमंत्री भारत को कुछ देने आ रहे हैं। अब ये मालूम हुआ है की वो बनारस को बनाने के लिए नहीं, बल्कि कारोबार और एक डील के सिलसिले में यहां आए हैं। वो बनारस को विकसित करने का ठेका लेने आए हैं।


कहा कि जिन प्रदेशों को केंद्र सरकार से खजाने से पैसा मिलना था, उनकी किस्त रुक गई है। विकास की सारी योजनाएं रुक गई हैं।गंगा को साफ करने के लिए एक पैसा भी नहीं आया है। मेरे विभागों में तीन-तीन महीने से तनख्वाह इसलिए नहीं मिली हैं, क्योंकि केंद्र सरकार का जो योगदान राज्य सरकार को मिलता है वो नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें