फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिकता गलत, बनाएं सख्त कानून

Sun, 29 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समलैंगिकता के मुद्दे पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के बयान पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारा देश धर्म का देश है, मान्यताओं का देश है। इसका अपना इतिहास है। संसद को इस मुद्दे पर सख्त कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन



जेटली के बयान पर कहा कि आरएसएस के लोग होते ही ऐसे हैं, इसलिए ही शादी-ब्याह नहीं करते हैं। गौरतलब है कि नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री ने समलैंगिकता के पक्ष उतर आए। उन्होंने कहा कि समलैंगिकता के मुद्दे पर 2014 में दिए गए फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को पुनर्विचार करना चाहिए।


जेटली के इस बयान को आजम खां ने गलत बताया है। उन्होंने समलैंगिकता को गलत बताते हुए और कड़े कानून की वकालत की। आजम खां रविवार को निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने जो बयान दिया प्रधानमंत्री का बयान उसके उलट है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री अपने ही लोगों को अपमानित कर रहे हैं। बेहतर होता कि वो गृहमंत्री को इसी गाइड लाइन पर बोलने को कहते। वैसे इन लोगों का संविधान पर विश्वास नहीं है। जीएसटी पर गतिरोध समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीति ठीक नहीं है।


देश में कई वस्तुओं की कीमत अचानक कम हुई है। वजह ये है कि बाजार में उसके खरीदार नहीं है। निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के बारे में पूछे गए सवाल पर आजम खां ने कहा कि मैं इस शख्स के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं।


अमिताभ के बारे में टिप्पणी करते हुए आजम खां मर्यादित शब्दों की सीमा रेखा भी लांघ गए। बाद में संभलते हुए कहा कि बड़े प्रशासनिक ओहदे पर होने के बाद भी इस शख्स का रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा है। इस शख्स ने रामपुर में माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की। वो यहां पर दंगा-फसाद कराना चाहते थे। उन्हें तो जेल में होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें