फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानों के रिक्शा खींचने पर लगेगी रोक

Thu, 31 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि इंसानों के रिक्शा खिंचने पर पाबंदी लगाई जाएगी। राज्य सरकार इसको लेकर जल्द ही कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी रिक्शा चालक हैं, उनको ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। रामपुर में 26 जनवरी से पहले रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा दिया जाएगा।
विज्ञापन



आजम खां बृहस्पतिवार को रिक्शा चालकों को कंबल वितरित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो-तीन माह के अंदर रामपुर में रिक्शा चालकों के बच्चों की अच्छी तालीम के लिए स्कूल खोला जाएगा। इस स्कूल मे रिक्शा चालकों और जरी-जरदोजी का काम करने वालों के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।


स्कूल में फीस नहीं के बराबर होगा। आजम खां ने कहा कि हम मेडिकल कालेज भी बना रहे हैं, जहां गरीबों का इलाज होगा। इस दौरान उन्होंने 800 से अधिक रिक्शा चालकों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ अमित किशोर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें