फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गया राम मंदिर के लिए मिला पैसा

Sat, 19 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देश के करोड़ों लोग ये जानना चाहते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश से जो पैसा आया था, वो कहां गया? छह दिसंबर 1992 से पहले राम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस और बीएचपी को राम मंदिर निर्माण के लिए दुनिया भर से पैसे मिले थे।
विज्ञापन



ये धन कहां गया? इस पैसे का इस्तेमाल कर देश की गरीबी को दूर किया जा सकता है। आरएसएस और बीएचपी को इसका हिसाब देना चाहिए। जिला सहकारी बैंक के सभागार में मीडिया से मुखातिब आजम खां ने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने बीफ के एक निर्यातक से 200 करोड़ रुपये का चंदा लिया है।


भाजपा के कथनी और करनी में भारी अंतर है। नेशनल हेराल्ड केस के मामले पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को कभी भी राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य नहीं करना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से सीबीआई के दुरुपयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत पहले भी मिलती रही है।
विज्ञापन



हाल के दिनों में सीबीआई की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के यहां छापे से तो इसी तरह के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जो अशांति फैली हुई है, इसके लिए दुनिया की ताकतवर देश जिम्मेदार हैं। अपनी खुशहाली के लिए ये दूसरे देशों को लूट रहे हैं।


जियो और जीने दो के सिद्धांत पर अमल करके दुनिया में शांति कायम किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो इसके इच्छुक नहीं है। वो तो प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। भाजपा रास्ता छोड़े हम देश को बचाकर दिखाएंगे।


आजम ने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तो नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को भी कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुलायम-आजम की जोड़ी ही देश को बचा सकती है। भाजपा तो देश को तोड़ने का काम कर रही है। यूपी में 2017 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उससे पहले तीन अन्य राज्यों में चुनाव होगा। डर तो यह सता रहा है कि कही भाजपा माहौल खराब करने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें