फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रहे प्रधानमंत्री  ः आजम 

Mon, 15 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
आजम खां
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बहुत कमजोर है। पहले दुश्मन देश के प्रधानमंत्री की मां के पांव छूने बिना बताए उसके देश पहुंच गए। अब     खुद को गोली मार देने की बात कह रहे हैं। इस तरह कमजोरप्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आजम खां ने स्वार में नगर पालिका परिषद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी तीर छोड़े।

नरेंद्र मोदी को देश का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया। दलितों पर हमले को लेकर मोदी ने खुद को गोली मार देने का जो बयान दिया था, उस पर आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर सीआरपीसी के तहत मुलजिम बन गए हैं। पीएम गोली मारने की बात कहकर जनता को ठीक वैसे ही बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे एकाउंट खुलवाकर उनके खातों में पैसे डालाने की बात कहकर बेवकूफ बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहा कि जिस देश का बादशाह अपनी मां को अपने पास तक नहीं रखता हो और दुश्मन देश में बिना बताए जाकर वहां के प्रधानमंत्री की मां के पांव छूता हो तो वह भला जनता का हमदर्द कैसे हो सकता है। उन्होंने नवाब खानदान पर निशाना साधा। साथ ही जनता से सवाल किया कि ऐसा विधायक चुनते हो जो चुनाव जीतने के बाद तुम्हारी सुध तक नहीं लेता है। विदेशों में नाचकर देश और स्वार-टांडा की जनता को बदनाम कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें