फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जेल से निकलते ही ईडी की हिरासत में आजम, अब्दुल्ला रिहा

Sun, 01 Nov 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के गेट से ही हिरासत में ले लिया। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी की टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई। रामपुर के एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गाजियाबाद मुख्यालय ले गई है।
विज्ञापन


दरअसल दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। तभी से दोनों जेल में थे। हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को कोर्ट से रिहाई का परवाना जेल पहुंचा था। शनिवार की शाम को आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम 11 महीने 14 दिन बाद जेल से रिहा हुए। आजम खां ने जेल से बाहर कदम रखा ही था कि जेल के गेट पर पहले से मौजूद ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठा लिया। ईडी के अफसरों की आजम खां से कुछ सेकंड की बहस भी हुई। वहीं गेट पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने भी ईडी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गाड़ी को घेरकर खड़े हो गए थे। बाद में पुलिस की मदद से गाड़ी के लिए रास्ता बनाया गया। काफी देर तक यहां नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन




टाइम लाइन



शाम 4:30 बजे: रामपुर जेल में सभी परवाने पहुंचे



शाम 5:00 बजे: जेल गेट पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी



शाम 5:30 बजे: आजम खां के वकीलों का पैनल जेल पहुंचा



शाम 6:15 बजे: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जेल पहुंची



शाम 7:00 बजे: आजम खां जेल से बाहर आए



शाम 7:01 बजे: ईडी की टीम ने गेट पर ही आजम खां को हिरासत में लिया



शाम 7:02 बजे: ईडी की गाड़ी के आगे समर्थक खड़े हो गए, ईडी के खिलाफ नारे लगाए



शाम 7:05 बजे: आजम खां-ईडी टीम में हिरासत में लेने को लेकर नोकझोंक हुई



शाम 7:25 बजे: आजम खां ने ईडी टीम की गाड़ी के पायदान पर खड़े होकर समर्थकों का अभिनंदन स्वीकारा



शाम 7:30 बजे: ईडी की टीम आजम खां को लेकर जेल गेट से रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें