फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी हत्या करवाना चाहता  है नवाब परिवार आजम

Sun, 24 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सपा में शामिल हुए टांडा के लोगों के साथ नगर विकास मंत्री आजम खां।
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि सोशल मीडिया मां बहनों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहा है, मगर कानून उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पा रहा है, बल्कि नपुंसक बना हुआ है। उन्होंने रामपुर के नवाब घराने पर भी आरोप मढ़ा कि नूरमहल (नवाब परिवार की पैतृक हवेली) उनकी हत्या कराना चाहता है। 

केमरी में शनिवार को एक डिग्री कालेज के उद्घाटन समारोह में शिरकत करते हुए आजम खां ने कहा कि सोशल मीडिया व फेसबुक मां-बहनों व बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहा है। मगर देश का कानून सोशल मीडिया के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा उन पर भी टिप्पणी की जाती हैं, मगर कानून किसी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कतरा जाता है। उन्होंने कहा कि नबाबों ने रामपुर के लोगों को कभी भी पढ़ने नहीं दिया, बल्कि उन्होंने रामपुर के लोगों को शिक्षा देने का जो बीड़ा उठाया है, वह अभियान जारी है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि लोगों ने पहले रामपुर की पहचान चाकू के नाम से कराई थी, मगर अब वह रामपुर की पहचान बेहतर शिक्षा व विकास के नाम से करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में लगाए गए जनता दरबार में आजम बोले कि वह स्वार-टांडा क्षेत्र के लोगों को भी नवाबों की गुलामी से आजादी दिलाना चाहते हैं। क्योंकि नवाबों ने अवाम पर जुल्म किए हैं। आज भी उन्हें छला जा रहा है। उन्होंने कहा कि  उनका मकसद अवाम को तरक्की और तालीम से जोड़ना है। गरीब और मजलूमों को उनका हक दिलाना है। लेकिन, नूरमहल (नवाब परिवार) को यह अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए नूरमहल उनकी हत्या कराना चाहता है। उनकी हत्या की कई बार कोशिश भी की जा चुकी है। कई साल पहले किला में भी उन पर हमला कराया गया। महिला डिग्री कालेज की दीवार पर गोलियों के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं। आजम खां ने नवेद मियां का नाम लिए बगैर कहा कि जो अपनी पार्टी का नहीं हो सकता और जिसे गद्दारी के आरोप में पार्टी ने बाहर कर दिया हो वह अवाम का वफादार कैसे हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें