फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम तो रावण कहलाने लायक भी नहीं : आजम

Wed, 08 Feb 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सैदनगर रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि बादशाह (प्रधानमंत्री) तो रावण भी कहलाने लायक नहीं है। क्योंकि रावण विद्वान था और बादशाह जाहिल हैं। उनकी डिग्रियां भी फर्जी हैं। उन्होंने अमित शाह पर भी निशाना साधा। 

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मानकपुर बंजरिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बादशाह (प्रधानमंत्री) ने देश को धोखा दिया है। वो उन्हें रावण क्यों कहें। रावण तो विद्वान और पढ़ा लिखा था। जबकि, बादशाह जाहिल हैं। उनकी डिग्री भी फर्जी हैं। मोदी जैसा शख्स अपनी मां का नहीं हुआ तो जनता का हमदर्द कैसे हो सकता है। बादशाह खुद को फकीर कहते हैं। वह तो दिन में कई बार करोड़ों के सूट बदलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां ने अमित शाह पर भी निशाना साधा। बोले, दूसरे को गुंडा कहने वाले अपना चेहरा देखें कि वह कैसे लगते हैं। गुंडे या शरीफ। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों से भी रूबरू कराया। कहा कि आने वाले समय में उनकी पार्टी की सरकार होगी। शहर की तरह  गांवों का भी एतिहासिक विकास होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें