फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के भ्रष्टाचारियों को बचा रहे गवर्नर : आजम

Sat, 07 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। अधिकतर महापौर भाजपा के हैं, इसलिए गवर्नर साहब ने नगर निगम संशोधन बिल राष्ट्रपति को भेजा है।

राष्ट्रपति को बिल भेजकर राज्यपाल ने न सिर्फ वक्त बर्बाद करने का काम किया है, बल्कि कानून का मजाक भी बनाया है। बुंदेलखंड में केंद्र सरकार द्वारा पानी भेजने को आजम खां ने कहा कि केंद्र सरकार नौटंकी कर रही है।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को रामपुर में कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी का भी बिल राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजा था, जिसे राष्ट्रपति ने यहकर लौटा दिया था कि यह राजभवन स्तर का मामला है। एक बार फिर न जाने क्यों राज्यपाल भाजपा के भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं। हम तो चाहते हैं जो गबन करे सरकार उन पर अंकुश लगाए। आजम खां ने कहा कि कार्रवाई सिर्फ पालिका अध्यक्षों पर ही क्यों महापौर पर भी क्यों नहीं? जवाब भी खुद दिया- क्योंकि अधिकतर महापौर भाजपा के हैं। इसलिए गवर्नर साहब उन्हें बचाना चाहते हैं। गवर्नर ने राष्ट्रपति को बिल भेजकर वक्त बर्बाद करने के साथ कानून से खिलवाड़ किया है। 
विज्ञापन


आजम खां ने बुंदेलखंड को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुंदेलखंड में पहले से पानी का इंतजाम कर रही है। केंद्र सरकार को  बुंदेलखंड की याद अब आई  है। पहले तो पानी के खाली टैंकर भेजकर मजाक बनाया और अब मदद के नाम पर नौटंकी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंगुली कटाकर शहीदों में शामिल होना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें