पूर्व मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी के बाद उनके एक समर्थक ने भी जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपने खून से लिखकर खत भेजा है।
आजम समर्थक इरशाद महमूद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपने खून से लिखा जो खत भेजा है उसमें कहा है कि मोहम्मद अली जौैहर यूनिवर्सिटी आने वाली नस्लों की अमानत हैं। हमारे बच्चों के लिए रामपुर पब्लिक स्कूल शिक्षा का मंदिर हैं।
आपकी सरकार, आपकी पार्टी और कुछ नेता हमारे स्कूलों को लगातार निशाना बना रहे हैं। हम अपने शरीर के रक्त की एक-एक बूूंद बहा देंगे। मगर इन स्कूलों को निशाना नहीं बन देंगे। आजम समर्थक ने राष्ट्रपति को भी खून से लिखा खत भेजा है।