फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के साक्षात्कार की वीडियो फुटेज तलब

Fri, 17 Feb 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मतदान के दिन सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा एक  निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के मामले को पैड न्यूज की श्रेणी में मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फिलहाल न्यूज चैनल से पूरे कार्यक्रम कीवीडियो फुटेज मांगी है। 

मंगलवार को मतदान के दिन एक न्यूज चैनल द्वारा न्यूज चलाई गई थी,जिसमें सूेबे के नगर विकास  मंत्री आजम खां का साक्षात्कार चला। साथ ही इससे संबंधित एक खबर भी चलाई  गई। इस खबर पर  चुनाव आयोग ने नजर गड़ा दी थी। चुनाव आयोग ने इस खबर को पैड  न्यूज के दायरे में माना है। प्रदेश केमुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेकंटेश  ने इस पूरे प्रकरण की जांच डीएम को सौंपी दी है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने  इसकी पैड न्यूज की जांच कर चैनल के साथ ही आजम खां के खिलाफ भी कार्रवाई  को कहा है। सीईओ के आदेश के बाद अब डीएम को इस मामले की जांच मिल गई है। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू करते हुए न्यूज चैनल से पूरे कार्यक्रम की वीडियो फुटेज तलब कर ली है।
विज्ञापन


 जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार इस  पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। संबंधित चैनल से वीडियो फुटेज मांगी गई है। जांच में यदि यह खबर पैड न्यूज की श्रेणी में आती है तो चैनल के  खिलाफ मुकदमा तो दर्ज होगा ही साथ ही नगर विकास मंत्री के चुनाव खर्चे में  इसका खर्चा भी जुड़ जाएगा। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें