फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक को जहर देकर मारने की कोशिश, फंसी शादीशुदा प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के परिजनों का आरोप, दस लाख रुपये मांग रही थी प्रेमिका और उसके परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। शादीशुदा महिला के जाल में फंसे एक युवक को जहर दे दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। युवक के परिजनों ने शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति व भाई पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए दस लाख रुपये न देने पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला निवासी 22 साल के युवक शानू की मां परवीन की ओर से दी तहरीर में कहा है कि उसके बेटे शानू को रोशीना नाम की महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि रोशीना, उसका पति और बेटे को ब्लैकमेल कर रहे थे और दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शानू ने कुछ ज्वैलरी भी रोशीना के परिवार को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 13 दिसंबर को रोशीना व उसके पति जाफर, रोशीना के पिता सलीम व भाई ने शानू को घर बुलाकर उसे जहर दे दिया और फिर दस लाख रुपये न देने पर उसे फांसी पर भी लटकाया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसके बेटे को मेरठ रेफर कर दिया।
शहर कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमिका व उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें