फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक का पहिया लगने से नाराज लोगों ने घर में घुसकर किया हमला

Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बाइक का पहिया लगने के मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक घर पर हमला कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार की महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विवेक विहार कॉलोनी निवासी आशा ने बताया कि उसका बेटा राजू घर का सामान लेने दुकान गया था। रास्ते में बुलंद कॉलोनी निवासी वीर सिंह की बाइक का पहिया उसे लग गया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पति रामचंद्र ने बेटे को समझाकर घर ले आए।
आरोप है कि इसके बाद वीर सिंह अपने भाइयों पवन और विक्की के साथ उनके घर आया और मारपीट शुरू कर दी। रामचंद्र और दोनों बेटों को पीटकर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रंजिश में पड़ोसियों ने महिला और उसकी बेटी को पीटा
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र की आसरा कॉलोनी में रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी बेटी को पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।

आसरा कॉलोनी निवासी शबाना ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है, जिस कारण वह अक्सर घर से बाहर रहता है। वह अपनी बेटी आरजू के साथ घर पर रहती है। पड़ोस में रहने वाली नगीना से किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ था, जिससे वह रंजिश मानती है।
आरोप है कि सोमवार को नगीना अपने पति रेहान के साथ उसके घर में घुस आई और गाली-गलौज करते हुए शबाना को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई बेटी आरजू के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर अन्य कॉलोनी के लोग आ गए, जिस पर दोनों आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नगीना और रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें