फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगलिया आकिल में पुलिस पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल

Sat, 25 Aug 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
नगलिया आकिल में हुए पथराव में क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप।
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोवंशीय पशुओं के वध की सूचना पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे नगलिया आकिल गांव पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उन्हें दौड़ाकर पीटा। इस घटना में एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस पर हमले की सूचना के बाद कुछ ही मिनटों में पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में 24 नामजद सहित 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।        
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगलिया आकिल में एक ग्रामीण के घर में गोवंशीय पशु का वध किया जा रहा है। इस पर अजीमनगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने पुलिस के साथ गांव में अतीक के घर पर छापा मारकर गोमांस और गोवंशीय पशुओं की खाल बरामद की। पुलिस जब खाल साथ ले जाने लगी, तब अतीक और उसके परिवार वालों ने खाल और मांस छीनने की कोशिश की।

इस दौरान एकत्र हुई भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की जीप भी तोड़ दी। हमले में दरोगा श्याम सुंदर यादव, सिपाही योगेंद्र सिंह और होमगार्ड टीकाराम बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके अलावा भी कई और पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है।  मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस टीम को टूटी हुई जीप से ही भागना पड़ा। 

हमले की सूचना पर सीओ राहुल सिंह कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि हमले से खफा पुलिस बल ने इस दौरान प्रमुख आरोपी अतीक और सिब्ते रजा के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कई घंटे तलाशी अभियान चलाया, लेकिन मुख्य आरोपी नहीं मिला। पुलिस इस मामले में 24 लोगों को नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक  डॉ .विपिन ताडा      ने गोवंशीय पशु के वध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी,जहां पर पुलिस पर पथराव कर दिया गया साथ ही हमला किया गया,जिसमें पुलिस कर्मियों के चोट आई हैं, इससे लोक व्यवस्था पूरी तरह भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने 24 लोगों को नामजद और 50 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ दंगा भड़काने, पुलिस पर हमला करने और गोवंशीय पशु की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तारी को लेकर टीमें लगा दी गई हैं। हमालवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें