फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के आरोपी भूख हड़ताल पर 

Fri, 25 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के आरोपी पाकिस्तान निवासी फारुख और मुंबई निवासी फईम ने बरेली-लखनऊ सेंट्रल जेल प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उन्हें ठंड के कपड़े और खाना तक ढंग से नहीं दिया जा रहा है। विरोध में वह तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं। इस तरह के आरोप लगाते हुए दोनों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में बरेली और लखनऊ सेंट्रोल जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

31 दिसंबर 2007 की रात में हुए सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान निवासी मोहम्मद फारुख और मुंबई के गोरे गांव निवासी फईम अरशद अंसारी समेत आठ आतंकियों को पुलिस व एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया था। तभी से आठो आतंकी बरेली और लखनऊ की सेंट्रल जेल में बंद  हैं। फईम अरशद इस वक्त बरेली की सेंट्रल जेल में है, जबकि फारुख लखनऊ की सेंट्रल जेल में बंद है। इस हमले का केस रामपुर की कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को इस हमले के मामले की सुनवा कोर्ट में थी। सुनवाई के दौरान फईम और फारुख ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल मैन्यूल के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जैसे ठंड के कपड़े और खाना भी नहीं मिल रहा। मजबूरन वह तीन दिन से हड़ताल पर हैं। उनके अधिवक्ता जमीर रिजवी ने बताया कि जेल प्रशासन उनके मुवक्किल का उत्पीड़न कर रहा है। अभियोजन गवाह पेश नहीं कर रहा है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए जेल प्रशासन से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। अब अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें