फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस द्वारा हिरासत में लिया गया युवक लौटा घर, दिल्ली-लखनऊ में युवक के साथ एटीएस ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा(रामपुर)। धर्मांतरण मामले में टांडा से एटीएस ने एक युवक को हिरासत में लिया था। इसके बाद एटीएस युवक को अपने साथ ले गई थी। शुक्रवार को युवक के घर वापस आने की जानकारी है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान युवक को दिल्ली व लखनऊ ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

बुधवार 30 जून को एटीएस की टीम को मिले इनपुट के आधार पर एटीएस की टीम ने टांडा के दो मोहल्लों में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान एटीएस ने धर्मांतरण प्रकरण के आरोपी उमर गौतम के संपर्क में होने के शक में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद एटीएस ने दो युवकों को छोड़ दिया था,और एक युवक को अपने साथ ले गई थी। युवक दिल्ली में रहकर बुर्खे बेचने और ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। युवक दिल्ली में जिस मकान में रहता था बताया जाता है कि वो धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी उमर गौतम से संबंधित था। जिसके आधार पर ही एटीएस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सूत्रों के अनुसार एटीएस युवक को पहले रामपुर लेकर आई और इसके बाद दिल्ली और लखनऊ ले गई और पूछताछ की। दिल्ली में युवक जहां रहता था वहां भी पड़ताल की गई। इसके बाद शुक्रवार को युवक घर वापस आ गया। हालांकि इस मामले में परिजनों और पुलिस दोनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। युवक के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि युवक शुक्रवार को घर वापस आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें