रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहें असिस्टेंट प्रोफेसर चीनी मांझे की जद में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
चीनी मांझे की जद में आकर घायल हुए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजू शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी है, वो राजकीय रजा पीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सोमवार को कॉलेज में परीक्षा थी, परीक्षा ड्यूटी के लिए वो बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे, रास्ते में जिला अस्पताल के पास अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। जबतक वो बाइक रोकते मांझे की वजह से उनकी गर्दन कट गई। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने घायल प्रोफेसर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उनकी हालत ठीक बताया। संवाद