मिलक। घरेलू विवाद में बच्चे के साथ मारपीट करने और विरोध पर मां-बेटे को तमंचे से गोली मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ग्राम ताजपुर निवासी सुनीता पत्नी मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को उनका बेटा राजशेखर खेलने के लिए घर की ओर गया था। आरोप है कि गांव की कविता और एक अन्य महिला ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शिकायत करने पति के साथ पहुंचने पर दोनों महिलाओं ने तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।संवाद