फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गन्ने के खेत में मिला पशु का कटा सिर, हड़कंप

Fri, 20 Nov 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के केशोनंगली गांव के जंगल में गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी से अवशेषों की जांच कराई। गोवंशीय पशु के अवशेष होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर उन्हें दबवा दिया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को उपनिरीक्षक विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव के चौकीदार डेविड ने सूचना दी कि मकसूद के गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु का कटा सिर पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खेत में भूरे बाल और दोनों तरफ सींग वाला कटा सिर मिला। पास में एक रस्सी भी पड़ी थी।
पुलिस ने पशु उप मुख्य चिकित्साधिकारी मनीष कुमार राठी को मौके पर बुलाया। उन्होंने अवशेषों की जांच कर गोवंशीय पशु के होने की पुष्टि की। अवशेष एक-दो दिन पुराने बताए गए। चिकित्साधिकारी की देखरेख में नमूना लेने और वीडियोग्राफी कराने के बाद अवशेषों को सुरक्षित स्थान पर दबवा दिया गया। पुलिस ने मौके से मिली रस्सी को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें