भोट। थाना क्षेत्र के जिठनिया शर्की गांव के पास बाइक टकराने के बाद विवाद हो गया। इसमें चार लोगों ने दो भाइयों और उनके भतीजे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
जिठनिया शर्की निवासी सुरेश कुमार ने 25 अक्तूबर की शाम हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके भाई हरपाल सिंह और भतीजा चिंटू की बाइक गांव के पास परमजीत व मुकेश से टकरा गई थी। आरोप है कि परमजीत और मुकेश ने रम्पुरा निवासी सुरेश व हरकेश को बुलाकर तीनों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस मारपीट में सुरेश और चिंटू गंभीर घायल हुए, जबकि हरपाल सिंह को भी चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद