फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में मारपीट मामला: हेड मुहर्रिर लाइन हाजिर, सिपाही को भेजा रामपुर पीआरवी, एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई

Thu, 21 Sep 2023 03:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के शाहबाद थाने में दो पुलिसकर्मियों के बीच एक मामले को लेकर बहस के बाद मारपीट हो गई थी। एसपी ने सीओ को इसकी जांच के आदेश सौंपे थे। इसमें अनुशासनहीनता करने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
रामपुर जिले के शाहबाद कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद थाने के हेड मुहर्रिर लोकेश कुमार और पीआरवी जवान रेहान के बीच कोतवाली में हुई मारपीट के मामले में दोनों पर कार्रवाई हुई है। जांच कर रहे सीओ की सिफारिश पर हेड मोहर्रिर लोकेश को लाइनहाजिर कर दिया गया, जबकि पीआरवी पर तैनात सिपाही रेहान को रामपुर में रिजर्व पीआरवी में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को शाहबाद कोतवाली में पीआरवी पर तैनात सिपाही रेहान किसी मामले की शिकायत नगर के एक मोहल्ले में गए थे। घरेलू विवाद को लेकर झगड़ रहे दो पक्षों में एक पक्ष को पीआरवी ले आई थी। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को कस्बा इंचार्ज अमित और कांस्टेबल राजवीर कोतवाली लेकर पहुंचे थे।

उस दौरान कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर लोकेश ने एक पक्ष के युवक के थप्पड़ मार दिया था। जिस पर पीआरवी के पुलिसकर्मी ने आपत्ति ज़ाहिर की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान दोनों सिपाहियों में मारपीट हो गई थी। उस दौरान मामले को संभाल लिया गया था, लेकिन दोनों सिपाहियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर दी थी। जिसकी जांच सीओ केएन आनंद को सौंपी गई थी। इसी मामले में अब कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच अभी चल रही है। प्रारंभिक जांच में दोषी मिलने पर उन्हें हटाया गया है। जांच पूरी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - केएन आंनद, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें