फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुहान में फंसे भारतीय वतन वापसी को हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना वायरस के कहर के बीच चीन के वुहान शहर में फंसे भारतीयों ने बुधवार रात को वहां से वतन वापसी के लिए उड़ान भरी। इस संबंध में वुहान शहर में फंसी रामपुर निवासी नेहा यादव ने फोन पर जानकारी दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम कालोनी निवासी शैतान सिंह की बेटी नेहा यादव की एटा निवासी आशीष यादव से शादी हुई थी। शादी के बाद से वह चीन के वुहान शहर में अपने पति के साथ रह रही हैं। इस बीच चीन में कोरोना वायरस के कहर से सबसे अधिक प्रभावित हुए वुहान में नेहा भी अपने पति के साथ फंस गईं। उनकी वतन वापसी को लेकर प्रधानमंत्री तक से गुहार लगाई गई तो कई सांसदों ने भी इस संबंध में विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्राचार किया। इसके बाद करीब सप्ताह भर से लगातार उन्हें सकुशल भारत भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है और इस दौरान कई बार उन्हें वापस भेजे जाने की तारीखें भी तय हुईं लेकिन, तकनीकी कारणों से उनकी वापसी नहीं हो सकी। मंगलवार को नेहा यादव ने अमर उजाला से संपर्क कर जानकारी दी कि अब उन्हें बुधवार रात को किसी वक्त विशेष विमान से भारत भेजे जाने की बात कहते हुए तैयार रहने के लिए कहा गया था। बुधवार शाम को वह अपने पति आशीष यादव और अन्य भारतीयों के साथ वुहान स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई हैं। जहां से वह विशेष विमान से भारत वापस लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें