फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय जनगणना की पक्षधर है अपना दल (एस) : अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल हर वर्ग के लिए काम करती आई है। अपना दल जातीय जनगणना की पक्षधर है। इसको लेकर एनडीए के सामने मुद्धा उठा चुकी है। हर प्लेटफार्म पर इस मुद्दे को रखा जा रहा है।अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामपुर में मीडिया से बात करते हुए जातीय जनगणना को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। कहा कि अपना दल हमेशा से ही जातीय जनगणना का पक्षधर रहा है। वह समय-समय पर अपने इस रुख से एनडीए के सामने स्पष्ट कर चुका है। संसद में भी इसी मांग को उठाया जा चुका है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े भाई की भूमिका में है। आने वाले लोकसभा चुनाव में सीटो के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई भी चर्चा नहीं हुई है। इसके लिए सही समय पर उचित वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि अपना दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए जमीन को मजबूत करने के लिए अपना दल लगातार अपने कार्यक्रम करता रहा है और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम करते रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर मंडल में अपना दल एस लगातार मंडलीय सम्मेलन करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी शोषित, वंचितों के हित में काम करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें