फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डूंगरपुर बस्ती कब्जाने के मामले में अनवर खां की गवाही दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती को कब्जाने के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से एक और गवाह अनवर खां को अदालत में पेश किया गया। गवाह ने अपनी गवाही दर्ज कराई, लेकिन जिरह नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

गंज थाने में डूंगरपुर बस्ती को कब्जाने की रिपोर्ट 2019 में दर्ज कराई गई थी। इस तरह के 12 मामले दर्ज हुए थे, जिसमें छह मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि इतने ही मामलों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
इस मामले में सपा नेता की ओर से सफाई साक्ष्य पेश किए जा रहे हैं। शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से अनवर खां को गवाही के लिए पेश किया गया। अदालत में उनकी गवाही दर्ज की गई, लेकिन गवाही के बाद बचाव पक्ष के गवाह से जिरह की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। लिहाजा कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक अक्तूबर की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन

0000
आजम को बरी किए जाने के खिलाफ अपील पर अब नौ को सुनवाई
रामपुर। सपा नेता स्वर्गीय अमर सिंह के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आजम खां को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ दाखिल अपील पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हुई। अभियोजन की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसके चलते सुनवाई टल गई। अब मामले की सुनवाई नौ अक्तूबर को होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें