फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 200 मीटर दौड़ में अंशु व भाला फेंक में आसमा ने मारी बाजी

Thu, 27 Feb 2025 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के शुभारंभ में शपथ लेतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के पहले दिन बृहस्पतिवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित खेलकूद में 200 मीटर दौड़ में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में आसमा ने बाजी मारी। जबकि, हैमर थ्रो प्रतियोगिता में पूजा को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

इससे पहले क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता जायसवाल ने किया। प्राचार्य ने ध्वजारोहण और वार्षिक क्रीड़ा की घोषणा के साथ ही सभी प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल से बहुत सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।
उन्होंने बच्चों को फिट रहने और खेल में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन में दौड़, भाला फेंक, हैमर थ्रो, चक्र प्रेक्षप, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. सबीहा परवीन, अनीता रानी कन्नौजिया, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मोहम्मद कासिम, डॉ. टिकेंद्र, डॉ. अंकिता, डॉ. मनोरमा चौहान, डॉ. इफ्तेखार, अहमद कादरी, डॉ. शत्रुजीत सिंह, डॉ. योगेश चंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक गुप्ता ने किया। क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. नगेंद्र पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता देवी, डॉ. रजिया परवीन, डॉ. सुनीता, डॉ. प्रीति बाला शर्मा आदि मौजूद रहीं।
हैमर थ्रो में पूजा अव्वल

200 मीटर दौड़ में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पूजा ने द्वितीय और कुंती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में आसमा ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, और सायमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रेक्षप प्रतियोगिता में आसमा ने प्रथम स्थान, पूजा ने द्वितीय और सायमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, आसमा ने द्वितीय, शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में विजेता प्रथम, राम मौर्या द्वितीय, व सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें