फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो दिन लगातार बारिश से बागवानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बागवान सेब के नए पौधे लगाने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र में काफी लंबे समय के बाद हुई बारिश से बागवानों ने राहत की सांस ली है। दलाश और आसपास के क्षेत्रों में सितंबर माह से बारिश न होने के कारण बागवान चिंतित थे। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। सेब बागवानों के लिए ये बारिश अमृत बनकर बरसी है। क्षेत्र में इन दिनों बगीचों में सेब बागवान खाद डालने का काम कर रहे हैं। बारिश होने से खाद जल्द मिट्टी में घुल जाएगी और बागवान सेब के पौधों में तौलिए भी कर पाएंगे। जिन बागवानों ने मटर, जौ सहित अन्य फसल की रोपाई की है, उनके के लिए ये बारिश लाभदायक सावित हुई है। क्षेत्र में लंबे समय के बाद झमाझम बारिश चिलिंग ऑवर्स में भी मददगार साबित होगी। पानी के जो स्रोत सूखने लगे थे, उनमें भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। क्षेत्र के बागवान ध्यान वर्मा, देवराज चौहान, जिया लाल, पोपेनद्र शर्मा, कैलाश शर्मा, विनोद शर्मा और सुभाष आदि का कहना है कि काफी लंबे समय बाद हुई बारिश से बागवानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें