फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्पा सेंटरों पर छापे, छह पर लगाए ताले, दो गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित स्पा सेंटरों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी फोर्स की मौजूदगी में शुक्रवार को छापे मारे गए। इस दौरान पुलिस ने छह स्पा सेंटरों को बंद करा दिया, जबकि दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटरों पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सालिग राम के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस इलाके में पड़ने वाले कई सेंटरों पर एक साथ छापे मारे, जिससे हड़कंप मच गया। इन सेंटरों पर मौजूद कई लोग तो मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस व प्रशासनिक की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान छह सेंटरों को बंद करा दिया गया।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकांश स्पा सेंटरों के पास पालिका एवं फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं थे। यह पूरी त रह से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। पुलिस ने यहां से दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार गिरफ्तार किए गए स्पा सेंटर संचालकों में अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी हिमांशु और मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मलगद्धा निवासी सागर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।

-
इन सेंटरों पर की गई तालाबंदी
रोज थेरपी स्पा सेंटर, गन्ना सोसाइटी शौकत अली रोड, गोल्ड क्लासिक स्पा एंड सालों स्पा सेंटर आवास विकास कॉलोनी, गोल्डन हैंड स्पा सेंटर फ्रेंड्स कॉलोनी, गोल्डन हैंड स्पा सेंटर द्वितीय शौकत अली रोड, मैंगो स्पा सेंटर शौकत अली रोड, प्रियंका लीफ स्पा पार्लर सेंटर एलआईसी रोड।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें