फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ एक और मुकदमा: चुनावी जनसभा में की अभद्र टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

Fri, 02 Dec 2022 12:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उनका बयान सभी महिलाओं का अपमान है। सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं।
विज्ञापन
आजम खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में समाजवादी पार्टी के कद्दवार नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजम खां के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि रामपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की। साथ ही चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक गंज थाने में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। जनता के बीच जाकर उनसे अपने रिश्ते और जनता के लिए किये गये कामों को गिना रहे हैं। 


इसी कड़ी में एक जनसभा में आजम खान ने कहा कि जो आज तुम्हारे और हमारे साथ हुआ है, चार सरकारों में अगर मैंने ऐसा किया होता तो बच्चा मां की कोख से पैदा होने से पहले ये पूछता कि पूछ लो आजम खान से कि कोख से बाहर निकलना है या नहीं। मैं मुजरिम हूं और मुझसे गलती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें