फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ खेड़ा बवाल में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआ खेड़ा में बच्चों को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की घटना में वांछित चल रहा एक आरोपी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

22 अप्रैल को थाना टांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ खेड़ा में बच्चों में आपस में कहासुनी को लेकर प्रथम पक्ष के सलीम आदि 13 नामजद आरोपी अपने अन्य कुछ साथियों को साथ लेकर तथा द्वितीय पक्ष के कुरबान आदि 13 नामजद लोग अपने कुछ साथियों को साथ लेकर आपस में पत्थरबाजी और अवैध हथियारों से फायर कर रहे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया परन्तु नहीं माने और दोनों पक्षों द्वारा एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने सलीम समेत 26 नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा 07 व्यक्तियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त कुरबान निवासी महुआ खेड़ा को गांव से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की बंदूक और 3 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें