फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों डाला भंगड़ा, मचाया धमाल

Sun, 13 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। बच्चों ने भंगड़ा कर खूब धमाल मचाया। जिमनास्टिक के जरिये भी बच्चों ने करतब दिखाए। स्कूल में कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया।
विज्ञापन



वार्षिकोत्सव की शुरुआत पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डा. आरके बसलस और डॉ. जाकिर हुसैन कालेज दिल्ली के पूर्व प्रधानाचार्य उमर ने किया। बच्चों ने मार्च पास्ट के जरिये सलामी दी। देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने एक्शन सांग प्रस्तुत कर रंग जमा दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भंगड़ा रहा। बच्चों ने इस पर खूब रंग जमाया।


सामाजिक बुराइयों और अत्याचार को दूर करने के लिए बच्चों ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। लोटस ड्रिल और बाल शिक्षा पर आधारित लघु नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। पैन ड्रिल, चार्ली चैपलिन, मुशायरा और कव्वाली के जरिये कार्यक्रम में रंग जमा दिया।
विज्ञापन



जिमनास्टिक और डायकान में छात्र-छात्राओं ने शानदार तरीके से प्रदर्शन कर रंग जमा दिया। आर्ट और क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर संस्थापक एसआर शम्सी और नजमा शम्सी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


देश की मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र भेजे हैं। इन सम्मान-पत्रों को वार्षिकोत्सव के दौरान दिया गया। प्रधानाचार्या केएम जैदी, वसीमा अहमद, विनोद जोशी, शीबा अहमद, सुंबुला कोकब को ये पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें