फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेल में आजमाएं हाथ : जफर

Sun, 28 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल का महत्वपूर्ण स्थान हैं। शिक्षा हमारे अंदर छिपी अज्ञानता को नष्ट करके ज्ञान का दीप रोशन करती हैं। खेल हमारे जीवन में स्फूर्ति पैदा करता है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेल में भी आगे आना होगा।
विज्ञापन



जफर इकबाल रविवार को रामपुर पब्लिक स्कूल (ब्वायज विंग) के प्रथम वार्षिकोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। स्कूल के संस्थापक एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि बच्चों की ओर से जो वाद-विवाद, नाटक का मंचन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं, वो तारीफ के काबिल हैं।


रामपुर को शिक्षा के क्षेत्र में बुलंद मुकाम तक ले जाएंगे। रामपुर पब्लिक स्कूल की तीसरी शाखा में रिक्शा चालक, विधवाओं, विकलांगों और गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। हम यह भी चाहते हैं कि हमारे देश से नफरत खत्म हो, हर तरफ मोहब्बत ही मोहब्बत हो। सभी वर्ग और समुदाय के लोग मिलकर मुल्क की तरक्की के लिए काम करें।
विज्ञापन



इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधायक विजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, आसिम राजा, ओमेंद्र चौहान, अफरोज अली खां, आरके जैन, प्रमोद गंगवार, मास्टर जाफर व फसाहत अली खां शानू सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें