फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने आईआईए के खिलाफ निकाला जुलूस, प्रदर्शन

Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के खिलाफ छात्रों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि आईआईए का मकसद उद्योगों का विकास और उद्यमियों की समस्याएं उठाना है, लेकिन संगठन मकसद से भटक गया है। इसकी जांच कराई जाए और कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



छात्र नेता अयान खां के नेतृत्व में युवा बाइक रैली निकाल कर रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर छात्रों ने नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को फैक्टरी लगाने से लिए जमीन दी गई थी, लेकिन यहां आवास बनवा लिए गए हैं। वहां उद्योगों से संबंधित कोई कार्य नहीं होता है।


औद्योगिक क्षेत्र में जिनको को भी प्लाट दिए गए हैं, अगर वो फैक्टरी नहीं चलाते हैं तो उनका आवंटन निरस्त किया जाए। निरस्त किए प्लाट ऐसे लोगों को आवंटित किया जाए तो उद्योग चलाना चाहते हैं। ज्ञापन में ये भी कहा गया है कि आईआईए की देर रात को होने वाली मीटिंग में उद्योगों के विकास पर चर्चा नहीं होती है।
विज्ञापन



इन मीटिंग में क्या होता है इसकी जांच कराई जाए और कार्रवाई की जाए। कहा कि जानकारी होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। छात्रों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।


इस मौके पर फुरकान खां, संजय आर्य, मनोज कश्यप, मनोज ठाकुर, हसनात अली खां, अदनान राय खां, अरुण कुमार, फसाहत अली खां, आरिज खां, फिरोज खां, शिबू खां, आशू मियां, फुरकान, साहिब मियां, इकराम, फरहानउल्ला खां, फिरासत सहित अन्य कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें