फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान, तीन जुलाई को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत 26 जून को नामांकन होगी, जबकि तीन जुलाई को मतदान होगा। मतगणना भी इसी दिन होगी। ऐसे में प्रशासन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, जिले के सियासी दलों की बात की जाए तो सिर्फ भाजपा और सपा ही अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का एलान कर सके हैं। कांग्रेेस और बसपा ने अब तक प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। लंबे समय से लग रहीं अटकलों के बाद मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत 26 जून से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे, जबकि दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को उम्मीदवारी वापसी होगी। सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय है। इसके बाद तीन जुलाई को मतदान होगा। मतदान सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर को तीन बजे तक होगा। जबकि, मतगणना भी इसी दिन होगी। इसके लिए दोपहर तीन बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक का समय रखा गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा सियासी दलों की हलचल भी तेज हो गई है। वहीं, चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया। सपा ने नसरीन जहां को बतौर प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि भाजपा पहले ही ख्यालीराम लोधी के नाम का एलान कर चुकी है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का एलान कर दिया गया है। इसके तहत तीन जुलाई को मतदान होगा। हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्यक्रम 16 जून को जारी किया जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचायत एवं स्थानिक, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें