फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आजम खां के इशारे पर हो रहा मेरा उत्पीड़न’

Sun, 05 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर ने सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। कहा कि आजम के इशारे पर उनके खिलाफ मुकदमा किया गया है। आजम ने पूर्व सिपाही मोहम्मद रफी को बहाली का ख्वाब दिखाकर मोहरा बनाया है। वह तो पूर्व सिपाही को जानते तक नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि वह साल 2019 में वीआरएस लेकर चुनाव भी लड़ेंगे।

आईजी अमिताभ शनिवार को रामपुर में थे। वह यहां कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए रामपुर पहुंचे थे। कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां पर खुलकर निशाना साधा। कहा कि वाल्मीकि बस्ती में हुए वाल्मीकि समाज के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उन्होंने उठाई थी, जिसके बाद से ही आजम उनसे नाराज हैं। आजम के इशारे पर ही पर उन पर मुकदमे कायम हुए हैं। पूर्व सिपाही मोहम्मद रफी को वह जानते तक नहीं है। उन पर झूठा मुकदमा कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सिपाही को आजम ने बहाली का सपना दिखाया है। उन्हीं के इशारे पर ही पूर्व सिपाही ने धमकाया है। आईजी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह राजनीति  में आएंगे। वीआरएस लेने के बाद वर्ष 2019 में वह चुनाव भी लड़ सकते हैं। कहा कि उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पूर्व सिपाही को बरगलाया जा रहा है। यही वजह है कि वह अपने बयान भी दर्ज नही कराया है। कहा कि वह कोर्ट का पूरी तरह सम्मान करते हैं। कोर्ट जब भी उनको बुलाएगी वह हाजिर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें