फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी रेंज का रहा दबदबा

Thu, 09 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में अंतर रेंज निशानेबाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते जवान।
विज्ञापन

विज्ञापन

 सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में अंतर रेंज में निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को चार श्रेणियों में निशानेबाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें दो श्रेणियों में पहला स्थान हासिल कर अमेठी रेंज का दबदबा रहा। 

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में मंगलवार से अंतर रेंज निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी। पहले दिन सिर्फ मार्च पास्ट व टीमों का परिचय लिया गया। प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र लखनऊ की तीन रेंज की 14 बटालियन से 74 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बुधवार को सौ यार्ड, दो सौ यार्ड, तीन सौ यार्ड और स्नैप शूटिंग श्रेणी में निशानेबाजी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सौ यार्ड और तीन सौ यार्ड शूटिंग में अमेठी रेंज के खिलाड़ी अव्वल रहे। जबकि दो सौ मीटर यार्ड शूटिंग में लखनऊ रेंज के निशानेबाजों ने बाजी मारी। स्नैप शूटिंग में रामपुर ग्रुप केंद्र के जवान पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में गुरुवार को पिस्टल रेंज की निशानेबाजी होगी। इसके बाद सभी श्रेणियों की फाइनल प्रतियोगिता होगी। इस  अवसर पर कृष्ण कुमार, राणा प्रताप, रोहित त्रिपाठी, विजय सिंह, योगेंद्र  सिंह डागर मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें