रामपुर। अमर उजाला एवं दीक्षित ग्रुप ऑफ कालेजेस के सहयोग से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में होगा। इस समारोह में सीबीएसई से जुड़े 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान होगा, जबकि यूपी बोर्ड के साथ ही अन्य बोर्ड के मेधावियों का सम्मान समारोह 11 जुलाई को शाहबाद रोड स्थित दीक्षित काॅलेज में आयोजित किया जाएगा।
शैक्षिक सत्र 2023-24 की यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व अन्य बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अमर उजाला और दीक्षित ग्रुप ऑफ कालेजेस ऐसे मेधावियों का सम्मान करेगा। इसके तहत बुधवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन करेगा, जिसमें सीबीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डीएम जोगिंदर सिंह व पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, सीडीओ नंद किशोर कलाल व जिला सहकारी बैक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 11 जुलाई को शाहबाद रोड स्थित दीक्षित काॅलेज के सभागार में यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड से संबंधित 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से होगे। छात्रों को अपने साथ अंकतालिका की छाया प्रति लानी जरूरी है। छात्र किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9997028848, 9759666333 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
ये हैं हमारे विशेष सहयोगी
दीक्षित ग्रुप ऑफ कालेजेस, होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर, दयावती मोदी अकादमी रामपुर, व्हाइटहाल पब्लिक स्कूल रामपुर, डिवाइन इंटरनेशन स्कूल बिलासपुर, गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर, ग्रीनवुड सीनियर स्कूल रामपुर, एमआईएमटी रामपुर, स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल रामपुर।
इस तरह के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास होता है और आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। - विकास दीक्षित, प्रबंधक दीक्षित ग्रुप ऑफ कालेजेस रामपुर
मेधावियों को सम्मानित किया जाना अच्छी बात है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। -डाॅ.सुमन तोमर , प्रधानाचार्या दयावती मोदी अकादमी रामपुर
मेधावी बच्चों का सम्मान किया जाना एक अनूठी पहल है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। - डाॅ. बसंत गुप्ता, प्रधानाचार्या व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल रामपुर
अमर उजाला द्वारा मेधावी बच्चों का सम्मान करना सराहनीय कार्य है। इससे बच्चों का हौसला बढ़ेगा। - शाहिद खां, डायरेक्टर ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर
इस तरह के आयोजन से मेधावी बच्चों का हौसला बढ़ता है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
- शरद गुप्ता, संस्थापक एवं डायरेक्टर स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल रामपुर
अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से मेधावियों का हौसला बढ़ता है। - डाॅ.शादाब खां, डायरेक्टर एमआईएमटी रामपुर