फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छह अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलेंगी 11 स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्वांचल से दिल्ली व पंजाब के लिए मुरादाबाद होकर 11 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन छह अक्तूबर से 17 नवंबर तक होगा। इन ट्रेनों के चलने से दशहरा, दिवाली व छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट आसानी से मिल जाएगा। फिलहाल सैकड़ों यात्री कंफर्म टिकट की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

रेल मंडल के मुरादाबाद, चंदौसी व बरेली स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। साथ ही बुकिंग की सुविधा भी रहेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर संचालन करने का भी प्लान है। नवरात्र के दिनों में श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इन ट्रेनों में विकल्प मिलेगा। बनारस से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
&&&&&&&&&&&

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04634-23 श्री माता वैष्णो देवी-बनारस-श्री माता वैष्णो देवी
04080-79 दिल्ली-बनारस-दिल्ली

04530-29 बठिंडा-बनारस-बठिंडा

04096-95 आनंदविहार-अयोध्या-आनंदविहार
04518-17 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़
04060-59 आनंदविहार-जयनगर-आनंदविहार

04068-67 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली

04044-43 आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार
04010-09 आनंदविहार-जोगबानी-आनंदविहार
04678-77 फिरोजपुर-पटना-फिरोजपुर

04211-12 बनारस-चंडीगढ़-बनारस


-
दिल्ली-आजमगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

मुरादाबाद। त्योहारों के दृष्टिगत दिल्ली-आजमगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 27 अक्तूबर से 18 नवंबर तक इसका संचालन किया जाएगा। दिल्ली से हर रविवार को (04038) दिल्ली-आजमगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस शाम 10 बजे रवाना होगी। रात 10:25 बजे मुरादाबाद होते हुए बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज के रास्ते सुबह 11:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। वहां से रविवार को (04037) आजमगढ़-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस दोपहर 1:30 बजे चलेगी। देर रात 2:20 बजे मुरादाबाद व सोमवार सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें