फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मूल्यांकन में सवाल उठाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को रजा डिग्री कॉलेज की छात्र-छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने पदर्शन करते हुए कहा कि अधिकांश छात्र-छात्राओं की बैक आई है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली और मूल्यांकन पर सवाल उठाए। कहा कि भीषण गर्मी में परीक्षाएं कराई गई हैं। कॉलेज के कक्षों में उचित हवा पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। इस कारण कई विद्यार्थी सही से पेपर नहीं दे पाए।
आरोप लगाया कि एबीसी आईडी के कारण परीक्षाफल नहीं खुल रहा है। पहले सेमेस्टर की परीक्षा होने के बाद तुरंत दूसरे सेमेस्टर के फार्म भरवा लिए गए। जिस कारण बच्चों को पढ़ाई करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। शिक्षक व पाठ्यक्रम के अभाव के कारण अधिकतर बच्चों की बैक आई है।
विज्ञापन

काॅलेज में भूगोल विषय के शिक्षक न होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इस मौके पर साधना, रोहित, रवि, खुशबू, सैफ, मुस्कान, कविता और रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें