रामपुर। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न के साथ ही जिले में बिजली ओर वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी दिया।
सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ताधारी दल जिला पंचायत के सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है। सत्ताधारी दल के पास जिला पंचायत चुनाव में संख्या बल भी नहीं है, लेकिन वह अनाधिकृत रूप से अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव डालकर उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक अस्पताल पर भी इसी उद्देश्य से कार्रवाई की गई थी। साथ ही एक अन्य जिला पंचायत सदस्य के पति को भी पुलिस द्वारा प्रताड़ित कराया गया है। बैठक में शहर में बिजली कटौती और बिजली चेकिंग के साथ कहीं पर भी वाहन चेकिंग करने को लेकर भी असंतोष जताया गया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन पर सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, सरदार लखविंदर सिंह, पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र गोयल, बिलासपुर नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद हसन खां, शाहबाद नगर पालिका चेयरमैन पति मतलूब अंसारी, फसाहत अली खान शानू, प्रमोद गंगवार, संतोष शर्मा, सरदार जस्सा सिंह, फिरासत अली खान, फारूक अहमद खां एडवोकेट, आसिम खान, नवीन शर्मा, साबिर हुसैन, राजा खान, वसीम हाशमी, जकी आदि के नाम शामिल हैं।