फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीपली वन में पेड़ों की कटाई और बजट में गड़बड़ी का आरोप

Thu, 19 Nov 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पीपली वन में कीमती पेड़ों की कटाई और सरकारी बजट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच दूसरे विभाग से कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि स्वार तहसील के पीपली वन में वन विभाग की मिलीभगत से तीन साल तक अवैध फैक्टरी संचालित होती रही। यहां कच्ची शराब बनाने का काम भी किया जाता था।
जंगल में खैर, सागौन, शीशम और नीम समेत कीमती पेड़ों की कटाई कर लकड़ी माफिया जंगल को उजाड़ रहे हैं। आरोप है कि सूखी लकड़ी के साथ हरे पेड़ों को भी काटा जा रहा है। इसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बिलासपुर और स्वार के जंगलों में पौधरोपण, झाड़ी सफाई, गड्ढा खुदाई, सुरक्षा खाई और नर्सरी के रखरखाव के लिए आने वाले सरकारी बजट में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि मौके पर काम कराने के बजाय फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की।
जिला सचिव इसरार अली, मंडल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव और जिला संगठन मंत्री करण सिंह ने मांग की कि जांच वन विभाग से न कराकर दूसरे विभाग की कमेटी से कराई जाए। इसमें शिकायतकर्ताओं को भी शामिल किया जाए, ताकि आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके। मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान रईस अहमद, शकील अहमद, डॉ. इसरार, हाजी साबिर अली, आरिफ अली, तौफीक अहमद, अली जमुना देवी, रामवती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें