फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण का आरोप, सफाई मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि डीएम ने मौके पर ही अपर जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने अधिकारियों को बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और उत्तराखंड में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लगभग 15 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जबकि रामपुर में मात्र 8 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शेष पैसा ठेकेदारों और अधिकारियों के पास जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों का कोई लेखा-जोखा नहीं है। स्थायी सफाई कर्मचारियों को जबरन घर बैठा दिया गया है और उनसे महीना वसूली भी की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी विजय प्रकाश, रामगोपाल कटारिया, गुरमुख भारती, रवि राज, विजय अनार्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें