फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में जेएमसी और कंप्यूटर विज्ञान विषय शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई ने रामपुर बस अड्डे से बंद पड़े रूटों को शीघ्र बहाल करने की मांग भी उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने शुक्रवार को रामपुर कॉलेज में बैठक की। बैठक में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में पत्रकारिता एवं जनसंचार और कंप्यूटर विज्ञान विषय को पुनः शुरू करने के बारे में चर्चा की गई। रामपुर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। एसएफआई ने मांग की है कि रामपुर बस अड्डे से बंद पड़े सभी रूटों को शीघ्र बहाल किया जाए। सभी बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित हो, ताकि विद्यार्थियों और आम जनता को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। एसएफआई रामपुर इकाई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि एसएफआई कॉलेज में बंद विषयों को फिर से शुरू करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि इन विषयों के बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बस समय पर न आने से विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विद्यार्थी बस समय पर न आने के कारण कक्षाओं के लिए लेट हो जाते हैं। एसएफआई इकाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो इकाई छात्र-छात्राओं और आम जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें